Tuesday, January 8, 2019

चीन ने तिब्बत में भारतीय सीमा पर तैनात की होवित्ज़र तोपेंः पांच बड़ी ख़बरें

वहां के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक़ चीन की सेना ने वहां तैनात अपने सैनिकों की युद्ध क्षमता को सुधारने के लिए होवित्ज़र तोपों को वाहनों में लगाया है.

ऐसा करने से तोपों को एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है. इससे पहले इस स्थान पर हल्के भार वाले युद्ध टैंक तैनात किए गए थे.

यह पीठ रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मालिकाना हक़ से जुड़े विवाद की सुनवाई करेगा.

चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले इस पांच सदस्यीय पीठ में जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस उदय यू ललित और जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ शामिल हैं.

10 जनवरी यानी गुरुवार को यह पीठ इलाहाबाद हाई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा.

नागरिकता विधेयक लोकसभा से पास
पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश से आए धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने वाले विधेयक को लोकसभा से पास कर दिया गया.

यह विधेयक नागरिकता क़ानून 1955 में संशोधन के लिए लाया गया है.

इस विधेयक के क़ानून बनने के बाद इन तीनों देशों से आए अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के मानने वालों को 12 के बजाय 06 साल में नागरिकता दी जाएगी.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में असम के कुछ वर्गों की आशंकाओं और धार्मिक आधार पर नागरिकता दिए जाने के आरोपों को निराधार बताया.

जयपुर में राहुल गांधी की विजय रैली
किसानों की क़र्ज़ माफ़ी का वादा निभाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जयपुर में विजय रैली करेंगे. माना जा रहा है कि कांग्रेस इस रैली से 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेगी.

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार राजस्थान जा रहे हैं, इसलिए राहुल का यह दौरा कांग्रेस और सरकार के लिए ख़ास है.

इस रैली के जरिए राहुल राजस्थान में की गई किसान क़र्ज़ माफी को उपलब्धि के तौर पर पेश करेंगे.

अमरीकी जनता को संबोधित करेंगे डोनल्ड ट्रंप
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप मैक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने से जुड़े अपने फ़ैसले के बारे में अमरीका की जनता को संबोधित करने वाले हैं.

डोनल्ड ट्रंप का कहना है कि मैक्सिको की ओर से अमरीका में प्रवेश करने वाले ग़ैरक़ानूनी प्रवासियों को रोकने के लिए सीमा पर दीवार का निर्माण करना बेहद ज़रूरी है.

हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेनटेटिव में डेमोक्रेट सांसद इस दीवार का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने देश के सरकारी बजट से इस दीवार के निर्माण के लिए पांच बिलियन डॉलर राशि ख़र्च करने से इंकार कर दिया है.

ट्रंप और डेमोक्रेट्स के बीच इस तकरार के चलते अमरीका में सरकारी कामकाज कई दिनों से ठप पड़ा हुआ है. इस संबंध में डेमोक्रेट सांसद डिक डर्बिन ने कहा है कि अमरीका में सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों को ट्रंप की वजह से बिना तनख्वाह के काम करना पड़ रहा है.

डिक डर्बिन ने कहा, ''हमारी सरकार ने बेवजह का सरकारी शटडाउन किया हुआ है. राष्ट्रपति ट्रंप ने बहुत गर्व से कहा था कि वे शटडाउन करने जा रहे हैं. पिछले हफ्ते मैं एक बैठक में था जहां उन्होंने कहा कि यह शटडाउन महीनों और सालों तक जारी रह सकता है. यह सब ग़लत है, ग़ैर ज़रूरी है."

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情:英国保守党意图审视“中国崛起”

由英国保守党议员组成的一个小组表示 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间代理...