अप्रैल 1892 में भारत के दक्षिण भारतीय शहर हैदराबाद में अंग्रेज़ी में लिखा एक आठ पन्ने का पर्चा बांटा गया. उस समय हैदराबाद भारत में ब्रितानी साम्राज्य की सबसे बड़ी और सबसे अमीर रियासत थी.
इस पर्चे में एक मुसलमान रईस मेहदी हसन और उनकी भारत में जन्मी ब्रितानी मूल की पत्नी एलन डोनेली के नाम थे. ये पर्चा उनकी ज़िंदगी बर्बाद करने वाला था.
19वीं सदी का भारत ऐसा नहीं था कि अलग-अलग नस्ल के लोगों के बीच प्रेम को सहज माना जाए. शासक, प्रजा के साथ संबंध तक नहीं बनाते थे, शादी करना तो दूर की बात थी.
किसी भारतीय मूल के व्यक्ति का किसी गोरी महिला के साथ संबंध होना तो और भी दुर्लभ बात थी.
हैदराबाद की रियासत पर उस दौर में निज़ाम का शासन था. ये जोड़ा हैदराबाद के अभिजात्य वर्ग में शामिल था.
एलन ब्रितानी मूल की थीं और मेहदी हसन निज़ाम की सरकार में बड़े अधिकारी थे. वो 19वीं सदी के उस दौर के एक प्रभावशाली दंपती थे. उन्हें लंदन में महारानी विक्टोरिया से मुलाक़ात करने का न्यौता भी मिला था.
जैसे-जैसे हैदराबाद के प्रशासन में मेहदी हसन का क़द और रुतबा बढ़ रहा था, उनके प्रति स्थानीय लोगों और उत्तर भारत से आए लोगों के मन में जलन भी बढ़ रही थी.
वो हैदराबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने और फिर राज्य के गृह सचिव भी रहे. इस सबके साथ ऊंची तनख़्वाह और शानदार ज़िंदगी भी आई. और इसी वजह से उनके साथी उनसे जलने भी लगे.
और इसी समय एलन ने भी पर्दा करना छोड़ दिया और वो हैदराबाद के प्रभावशाली वर्ग के साथ उठने-बैठने लगीं.
इससे भले ही कुछ लोग दुखी थे लेकिन एलन और मेहदी अपने बढ़ते रुतबे का आनंद उठा रहे थे.
लेकिन उस आठ पन्नों के पर्चे ने इस दंपती का बिलकुल अलग ही इतिहास पेश किया- और ये उनके नाटकीय पतन का कारण भी बना.
पर्चे के अनाम लेखक को मेहदी हसन में तो कोई कमी नहीं मिली, उसने एलन को निशाना बनाया.
इस पर्चे में तीन ख़ास आरोप लगाए गए.
सबसे पहले तो ये दावा किया गया कि एलन मेहदी से शादी करने से पहले एक चर्चित वेश्या थीं, और लेखक ने अन्य मर्दों के साथ मिलकर सेक्स का आनंद लेने के लिए उसे अपने पास ख़ास तौर पर रखा हुआ था.
दूसरा आरोप ये लगाया गया कि मेहदी और एलन की कभी शादी हुई ही नहीं थी.
और अंतिम आरोप ये लगाया गया कि मेहदी ने आगे बढ़ने के लिए एलन को हैदराबाद के बड़े अधिकारियों के सामने पेश किया.
मेहदी ने अपने दोस्तों की राय के ख़िलाफ़ जाते हुए पर्चा छपवाने वाले के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करने का फ़ैसला लिया. पर्चा एसएम मित्रा ने छापा था जिन पर रेसीडेंसी कोर्ट में मुक़दमा दर्ज करवाया गया. यहां एक ब्रितानी जज ने मुक़दमे की सुनवाई की.
अभियोजक और बचाव पक्ष दोनों ने अपना-अपना पक्ष पेश करने के लिए प्रभावशाली ब्रितानी वकीलों से मुक़दमा लड़वाया. दावा किया जाता है कि दोनों पक्षों ने गवाहों को रिश्वत दी, दोनों ने ही एक दूसरे पर चश्मदीदों को प्रभावित करने के आरोप लगाए. कुछ चश्मदीद तो कटघरे में ही अपने बयानों से पलट गए और कुछ सुनवाई से पहले.
हैरत की बात ये रही कि जज ने मित्रा को पर्चा छापने के आरोप से बरी कर दिया. लेकिन सुनवाई के दौरान जो सहवास, वेश्यावृत्ति, अनाचार, छल, झूठे सबूत पेश करने, रिश्वत देने आदि के अन्य आरोप सामने आए उन्हें जज ने नहीं छुआ.
ये पर्चा कांड एक अंतरराष्ट्रीय सनसनी बन गया. निज़ाम की सरकार, भारत में ब्रितानी सरकार, लंदन मे ब्रितानी सरकार के अलावा दुनियाभर के अख़बारों ने नौ महीने तक चले इस मुक़दमे पर नज़र रखी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
肺炎疫情:英国保守党意图审视“中国崛起”
由英国保守党议员组成的一个小组表示 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间代理...
-
Ein Firmengeflecht rund um die Swiss Immo Trust AG in Kaiseraugst war massgeblich an der Finanzierung der Scientology-Zentrale am Rande Base...
-
कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में देश में पहली बार किसी मामले की सुनवाई का यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग यानी सीधे प्रसारण का नि...
-
Krach um 600 000 Franken Anschlussgebühren nach BaZ- Recherchen beigelegt – Therwil will Reglement revidieren Therwil. Es geht um viel Gel...
No comments:
Post a Comment